25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी का जीवन परिचय

19 बोक 50 – अमर बाउरी, नाम : अमर कुमार बाउरी पिता का नाम : रामनाथ बाउरी (सेवानिवृत्त दारोगा, जमशेदपुर) माता का नाम : जोशना देवी निवास स्थान : चंदनक्यारी शैक्षणिक योग्यता : एमए, बीएड पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने बोकारो विधायक समरेश सिंह की अंगुली पकड़कर राजनीति जीवन की शुरुआत वर्ष 2001 से की़ […]

19 बोक 50 – अमर बाउरी, नाम : अमर कुमार बाउरी पिता का नाम : रामनाथ बाउरी (सेवानिवृत्त दारोगा, जमशेदपुर) माता का नाम : जोशना देवी निवास स्थान : चंदनक्यारी शैक्षणिक योग्यता : एमए, बीएड पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने बोकारो विधायक समरेश सिंह की अंगुली पकड़कर राजनीति जीवन की शुरुआत वर्ष 2001 से की़ इसके बाद उन्होंने पहली बार वर्ष 2005 में निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे़ इसी बीच 2005 में उन्हें उच्च विद्यालय भौंरा, धनबाद में बतौर सहायक शिक्षक नौकरी मिली थी. उन्होंने नौकरी करने के बजाय राजनीति में बने रहना पसंद किया. दूसरी बार उन्होंने झाविमो के बैनर तले चुनाव लड़ा और महज तीन हजार वोट से हार कर दूसरे स्थान पर रहे. इसी बीच उनके राजनीतिक गुरु समरेश सिंह ने वर्ष 2014 में भाजपा का दामन थामा. परंतु चंदनक्यारी सीट भाजपा-आजसू गंठबंधन होने के कारण आजसू की झोली में चली गयी. तब श्री बाउरी ने पुन: झाविमो से चुनाव लड़ने की घोषणा की और जीते.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें