वरीय संवाददाता रांचीमकई व मड़ुआ जैसे मोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि के लिए झारखंड को वर्ष 2013-14 का कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है. कृषि सचिव नितिन मदन कुलकर्णी तथा अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया. कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के गंगानगर जिले के सूरतगढ़ में 19 फरवरी को हुआ था. झारखंड में तीन वर्ष पहले की तुलना में मकई व मड़ुआ की फसल का क्षेत्रफल, उत्पादन व उत्पादकता तीनों बढ़ी हैं. कृषि विभाग के अनुसार मकई के क्षेत्रफल व उपज में क्रमश: 17.4 फीसदी व 41.0 फीसदी की वृद्धि हुई है. वहीं मड़ुआ का क्षेत्रफल व उपज भी क्रमश: 25.8 फीसदी तथा 28.5 फीसदी बढ़े हैं. राज्य में बारिश की अनिश्चितता के बीच किसान ये दोनों फसल अधिक लगा रहे हैं. सरकार पलामू प्रमंडल (गढ़वा, पलामू व लातेहार), उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (चतरा, हजारीबाग व गिरिडीह), संताल परगना प्रमंडल (दुमका, देवघर, पाकुड़ व गोड्डा) व कोल्हान प्रमंडल (पू.सिंहभूम) के कुल 11 जिलों में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दे रही है.
BREAKING NEWS
झारखंड को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार…..एक तसवीर है
वरीय संवाददाता रांचीमकई व मड़ुआ जैसे मोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि के लिए झारखंड को वर्ष 2013-14 का कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है. कृषि सचिव नितिन मदन कुलकर्णी तथा अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया. कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के गंगानगर जिले के सूरतगढ़ में 19 फरवरी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement