22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

..तो हर मतदाता होगा पार्टी का सदस्य

राजनीतिक दलों की ओर से एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का दावा विधानसभा चुनाव में 1.38 करोड़ लोगों ने किया था मतदान रांची : झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. भाजपा, कांग्रेस और आजसू की ओर से नये सदस्य बनाये का लक्ष्य तय किया गया है. […]

राजनीतिक दलों की ओर से एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का दावा
विधानसभा चुनाव में 1.38 करोड़ लोगों ने किया था मतदान
रांची : झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. भाजपा, कांग्रेस और आजसू की ओर से नये सदस्य बनाये का लक्ष्य तय किया गया है. भाजपा ने राज्य में 50 लाख लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाने का दावा किया है.
वहीं कांग्रेस की ओर से 10 लाख और आजसू की ओर से 15 लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की बात कही जा रही है. पहले से इन दलों में लाखों लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाया गया है. झामुमो के अनुसार अभी उसके 20 लाख सदस्य हैं. अभी विशेष तौर पर अभियान नहीं चलाया जा रहा है. इसी प्रकार झाविमो के पहले से लाखों सदस्य हैं. वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान में और भी सदस्य जोड़े जायेंगे. अगर इनके दावे सही हैं, तो राज्य का हर मतदाता किसी न किसी राजनीतिक दल का सदस्य होगा. विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की ओर से दिये आंकड़े के अनुसार राज्य में मतदाताओं की संख्या 2.08 करोड़ है. इसमें से 1.38 करोड़ लोगों ने मतदान किया था.
भाजपा से जुड़ चुके हैं 14 लाख नये सदस्य: भाजपा के प्रदेश सदस्यता प्रभारी सह विधायक अनंत ओझा ने बताया कि पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत अब तक लगभग 14 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ा जा चुका है. सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा. पार्टी की ओर से 17 से 21 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. कार्यकर्ता बूथ पर जाकर नये लोगों को जोड़ रहे हैं.
भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने को लेकर देश में 10 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है.
28 तक चलेगा कांग्रेस का अभियान : कांग्रेस के प्रदेश सदस्यता प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि अब तक पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में लगभग पांच लाख लोगों को सदस्य बनाया जा चुका है. सदस्यता अभियान 28 फरवरी तक चलेगा. बूथों पर अभियान चला कर लोगों को जोड़ा जा रहा है. सदस्यता अभियान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जुलाई माह में चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें