28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आश्वासन नहीं,अब अधिसूचना चाहिए

रांची विवि शिक्षक संघ ने की मांग 24 को रांची विवि मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे शिक्षक रांची : रांची विवि के शिक्षक अब विवि प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. विवि शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगों के बारे में केवल आश्वासन देता आया है. इसके विरोध में 24 फरवरी को […]

रांची विवि शिक्षक संघ ने की मांग
24 को रांची विवि मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
रांची : रांची विवि के शिक्षक अब विवि प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. विवि शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगों के बारे में केवल आश्वासन देता आया है. इसके विरोध में 24 फरवरी को विवि मुख्यालय में धरना व प्रदर्शन किया जायेगा. उन्हें आश्वासन नहीं बल्कि अधिसूचना चाहिए.
सोमवार को रामलखन सिंह यादव कॉलेज में रांची विवि अंगीभूत कॉलेज शिक्षक संघ व रामलखन सिंह यादव कॉलेज शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया. इस आंदोलन को रांची कॉलेज व स्नातकोत्तर शिक्षक संघ व रांची वीमेंस कॉलेज शिक्षक संघ का समर्थन है.
इनकी प्रमुख मांगों में शिक्षकों की 30 साल से लंबित पड़ी प्रोन्नति, 2008 में नियुक्त व्याख्याताओं की सेवा संपुष्टि सहित अन्य शामिल हैं. आज की बैठक की अध्यक्षता डॉ संजय कुमार चक्रवर्ती ने की. इस बैठक में डॉ कंजीव लोचन, डॉ खालिक अहमद, डॉ रामइकबाल तिवारी, डॉ श्रीती चौधरी, डॉ नीतू , डॉ राजकुमार, डॉ सुषमा, डॉ रीता, डॉ स्मिता किरण, डॉ एल रानी, डॉ मीना कुजूर, डॉ दिनेश, डॉ आनंद कुमार ठाकुर व अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें