Advertisement
आज से बदलेगा एयर इंडिया का समय
रांची : एयर इंडिया के विमान एआइ-809 (मुंबई-दिल्ली-रांची) का समय 16 फरवरी से बदल जायेगा. यह विमान मुंबई से सुबह 10.00 बजे उड़ान भरेगा और दिल्ली दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगा. दिल्ली से विमान दोपहर 1.00 बजे रांची के लिए उड़ान भरेगा और रांची में दोपहर 2.45 बजे पहुंचेगा. रांची से विमान दोपहर 3.20 बजे दिल्ली […]
रांची : एयर इंडिया के विमान एआइ-809 (मुंबई-दिल्ली-रांची) का समय 16 फरवरी से बदल जायेगा. यह विमान मुंबई से सुबह 10.00 बजे उड़ान भरेगा और दिल्ली दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगा. दिल्ली से विमान दोपहर 1.00 बजे रांची के लिए उड़ान भरेगा और रांची में दोपहर 2.45 बजे पहुंचेगा.
रांची से विमान दोपहर 3.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. मालूम हो कि विमान फिलवक्त सुबह 11.45 बजे रांची आता था. एयर इंडिया के अधिकारी ने यह जानकारी दी. नये समय पर विमानों के परिचालन से अब यहां के यात्रियों को दिल्ली व मुंबई से मिलने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान की कनेक्टिंग सेवा नहीं मिलेगी. पहले यहां के 65 प्रतिशत यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाती थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement