इसमें मिली सफलता को देखते हुए भाजपा ने इस अभियान को तीन दिन और बढ़ाते हुए छह फरवरी तक चलाने का निर्णय लिया है. पार्टी की ओर से 325 मंडलों में अभियान चलाया जा रहा है. प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सदस्यता अभियान की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया.
Advertisement
अब छह तक चलेगा बूथ चलो अभियान
रांची: सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की ओर से बूथ चलो अभियान की शुरुआत की गयी है. पार्टी की ओर से एक से तीन फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया गया. इसमें दो लाख लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया गया. पहले दिन 53 हजार, दूसरे दिन 70 हजार […]
रांची: सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की ओर से बूथ चलो अभियान की शुरुआत की गयी है. पार्टी की ओर से एक से तीन फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाया गया. इसमें दो लाख लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया गया. पहले दिन 53 हजार, दूसरे दिन 70 हजार और तीसरे दिन 77 हजार लोग पार्टी से जुड़े.
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज के हर तबके के लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया है. पार्टी ने 10 फरवरी को प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोरचा के अध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारियों के अलावा जिलाध्यक्षों एवं महा मंत्रियों की बैठक बुलायी है. इसमें सदस्यता अभियान के सुचारू संचालन और 50 लाख के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने पर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जायेगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement