Advertisement
राजधानी तीन घंटे लेट खुली
स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों की मिली सूचना रांची : रांची से दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस रविवार को रांची से साढ़े तीन घंटे विलंब से दिल्ली के लिए रवाना हुई. यात्रियों ने कहा कि घर से स्टेशन पर पूछताछ करने पर समय पर ट्रेन के खुलने की सूचना दी गयी थी. स्टेशन पहुंचे तो […]
स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों की मिली सूचना
रांची : रांची से दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस रविवार को रांची से साढ़े तीन घंटे विलंब से दिल्ली के लिए रवाना हुई. यात्रियों ने कहा कि घर से स्टेशन पर पूछताछ करने पर समय पर ट्रेन के खुलने की सूचना दी गयी थी. स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन दो घंटे लेट से खुलेगी.
दो घंटे बाद बताया कि ट्रेन साढ़े तीन घंटे विलंब से खुलेगी. ट्रेन के विलंब से आने के कारण खुलने में भी विलंब हुआ. विलंब से आने व खान पान की अव्यवस्था को लेकर यात्रियों ने शिकायत की है.
घंटों विलंब से आये विमान
रांची : रविवार को विभिन्न शहरों से आने वाले विमान घंटों विलंब से रांची पहुंचे. इस कारण कई लोगों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गयी. वहीं सेलेब्रिटी क्रिकेट मैच खेलने आये फिल्म स्टार्स को भी घंटों होटल में बैठना पड़ा. इंडिगो का विमान 6 ई-494 (दिल्ली-रांची), जिसका रांची पहुंचने का समय सुबह 9.55 बजे है, दोपहर 1.30 बजे रांची पहुंचा. वहीं इंडिगो का विमान 6 ई-344 (बेंगलुरु-रांची) जिसका रांची पहुंचने का समय दोपहर 12.55 बजे है, शाम 4.30 बजे रांची पहुंचा.
जेट एयरवेज का विमान 9 डब्ल्यू 2291 (दिल्ली-रांची) जिसका रांची पहुंचने का समय दोपहर 1.05 बजे है, दोपहर 2.30 बजे रांची पहुंचा. वहीं एयर इंडिया का विमान जिसका रांची पहुंचने का समय सुबह 11.45 बजे है, दोपहर 2.10 बजे रांची पहुंचा. इस संबंध में एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि कुहासा व एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से रांची पहुंचे.
झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 10 घंटेदेर से
रांची : आनंद विहार से रांची आने वाली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सोलह घंटे विलंब से चल रही है. यह ट्रेन रविवार की बजाय सोमवार को सुबह में रांची आयेगी. वहीं दिल्ली-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस नौ घंटे विलंब से आयी. इसके अलावा पटना-हटिया सुपर फास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आयी. हावड़ा-इंटरसिटी परिवर्तित मार्ग टाटा होकर रांची आयी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement