19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सेल व ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

रांची : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सेल व रांची ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को राजधानी के कई स्थानों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया. इसमें ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार मिश्र व सेल के अधिकारी शामिल हुए. अभियान की शुरुआत मेकन गेट से की गयी. वहां मेकन के कर्मचारियों के साथ आम लोगों को भी ट्रैफिक […]

रांची : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सेल व रांची ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को राजधानी के कई स्थानों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया. इसमें ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार मिश्र व सेल के अधिकारी शामिल हुए.
अभियान की शुरुआत मेकन गेट से की गयी. वहां मेकन के कर्मचारियों के साथ आम लोगों को भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक नियम की जानकारी व सुझाव दिये. उसके बाद अधिकारी अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे. वहां ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार मिश्र ने अधिकारियों का साथ दिया और लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी.
बाल खराब हो जाता है सर.
कई लड़कियों ने अपना हेलमेट स्कूटी की डिक्की में रखा था, जब उनसे पूछा गया तो उनके अलग-अलग बहाने थे. कई ने कहा बाल खराब हो जाता है सर, एक लड़की ने कहा कि काफी अन इजी लगता है सर.
अधिकारियों को समझाने पर लड़कियों ने हेलमेट पहना. उसके बाद सेल के अधिकारी सुजाता चौक पहुंचे और लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी. शुक्रवार को अभियान में सेल के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर बीबी मिश्र, डीजीएम (सुरक्षा) केके बाग, एजीएम (सुरक्षा) सुरेश कुमार सहित सेल के कई कर्मचारी अभियान में शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें