22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मेला को लेकर उपसमितियों का गठन

छऊ नृत्य होगा मेले का मुख्य आकर्षणगणतंत्र किसान मेला समितिरांची. गणतंत्र किसान मेला समिति के सदस्यों की बैठक पतराहातू में मंगलवार को हुई. अध्यक्षता श्रीपद महतो ने की. इसमें 26 जनवरी को प्रस्तावित मेला के सफल संचालन के लिए उप समितियों का गठन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति में सृष्टिधर महतो समीर, दिगम प्रमाणिक, […]

छऊ नृत्य होगा मेले का मुख्य आकर्षणगणतंत्र किसान मेला समितिरांची. गणतंत्र किसान मेला समिति के सदस्यों की बैठक पतराहातू में मंगलवार को हुई. अध्यक्षता श्रीपद महतो ने की. इसमें 26 जनवरी को प्रस्तावित मेला के सफल संचालन के लिए उप समितियों का गठन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति में सृष्टिधर महतो समीर, दिगम प्रमाणिक, निमाई चांद महतो, शिवनाथ महतो व श्रीकांत महतो शामिल किये गये. इसी तरह चौड़ल टुसू प्रदर्शनी उप समिति में भुवनेश्वर महतो, श्रीपद महतो, हरिहर महतो, हलधर महतो, कृषि प्रदर्शनी उप समिति में अमरेश महतो, लाल मोहन कोइरी, नरेश महतो, माताशरण सिंह मुंडा, राघव महतो और मुर्गा लड़ाई उप समिति में परमेश्वर हाजम, प्रकाश महतो, लहरू महतो, रामचंद्र महतो, उदय नाथ महतो शामिल किये गये. जानकारी दी गयी कि मेला में छऊ नृत्य व पाता नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा. बैठक मंे केशव महतो कमलेश, मुचीराम महतो, लखीकांत महतो, सदानंद महतो, लाल मोहन कुशवाहा, तपन कुमार साहू, शिवनाथ महतो, नरेश महतो, घनश्याम रूहीदास, राजेंद्र प्रसाद साहू, परमेश्वर प्रमाणिक, महेशचंद्र महतो, इंद्र नाथ महतो, हलधर महतो,राधेश्याम महतो, हरिहर महतो, सुधीर कुमार महतो, सतीश महतो, राघव महतो, भुवनेश्वर महतो, माताशरण सिंह मुंडा, मानकी तेजनारायण सिंह, रामसुंदर साहू, कार्तिक महतो, प्रकाश महतो व सुभाषचंद्र महतो सहित कई लोग उपस्थित थे. यह जानकारी मेला समिति के संयोजक केशव महतो कमलेश ने दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें