28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वनक्षेत्रों में 15 लाख बच्चों को मिल रही शिक्षा : सिद्धनाथ

आरोग्य भवन परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती लाइफ रिपोर्टर @ रांची रांची : वनबंधु परिषद के तत्वावधान में सोमवार को बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र संचालक सिद्धनाथ […]

आरोग्य भवन परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती लाइफ रिपोर्टर @ रांची रांची : वनबंधु परिषद के तत्वावधान में सोमवार को बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र संचालक सिद्धनाथ सिंह ने वनबंधु परिषद द्वारा चलाये जा रहे एकल अभियान के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिये वनक्षेत्रों में 15 लाख बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. उन बच्चों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं दी जा रही बल्कि चारित्रिक विकास व नैतिक शिक्षा की भी जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी चारित्रिक विकास की बात कही और इसी माध्यम से युवा वर्ग एक बेहतर समाज बना सकता है. श्याम जी गुप्त ने कहा कि एकल अभियान में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. अभियान से जुड़ी महिलाओं ने एकल अभियान व बच्चों की शिक्षा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. वनबंधु परिषद की सचिव सुनीता महनसरीया ने कहा कि एकल अभियान की शुरुआत झारखंड में ही हुई थी, पर अभी भी इस अभियान के बारे में और प्रचार करने व जागरूकता लाने की जरूरत है. इस अभियान व बच्चों की शिक्षा के लिए संसाधन व राशि जुटाने में महिलाओं की भूमिका रही. इस मौके पर अमरेंद्र विष्णुपुरी, उषा जालान, ज्ञान प्रकाश जालान, प्रेम प्रकाश आर्य, अरुण खेमका, सुमन मिनोचा आदि मौजूद थीं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें