फोटो ़1 विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते बीडीओ व अन्य व अन्यस्वर्णरेखा महोत्सव 2015 शुरूपिस्कानगड़ी. स्वर्णरेखा महोत्सव 2015 शनिवार को स्वर्णरेखा उदगम स्थल रानीचुआं में शुरू हुआ. पहले दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. युगांतर भारती, स्वामी विवेकानंद ग्रामीण विकास संस्था एवं स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. मुख्य अतिथि बीडीओ विजय केरकेट्टा ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा : स्वामी विवेकानंद महान व्यक्तित्व वाले थे. स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का ही आज संकल्प लेने का दिन है. विशिष्ट अतिथि प्रखंड उपप्रमुख पूनम देवी ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. समारोह मे विवेकानंद और आज के युवा विषय पर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निर्णायक मंडली के निर्णय के आधार पर संत जेजी पब्लिक स्कूल पिस्का नगड़ी की ममता कुमारी को प्रथम, साइंस एकेडमी पब्लिक स्कूल के अली हसन को द्वितीय व विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल की साक्षी कुमारी को तृतीय स्थान मिला. इसके अलावा कई और छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिये गये. समारोह की अध्यक्षता महोत्सव के अध्यक्ष तपेश्वर केसरी ने की. संचालन प्रदीप कुमार महतो ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय सोनी ने किया. इस अवसर पर केशव कुमार भगत, केदार महतो, प्रेमसागर महतो, चूड़ामणि महतो, उपेंद्र महतो, सुरेश साहू, अब्दुल गफ्फार, निशिकांत ठाकुर, मनोज सिंह, अशोक ठाकुर, कमलेश कुमार केसरी, चंद्रशेखर पाठक, निशांत भगत, रामलगन महतो सहित विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य मौजूद थे.
महान व्यक्तित्व के थे विवेकानंद
फोटो ़1 विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते बीडीओ व अन्य व अन्यस्वर्णरेखा महोत्सव 2015 शुरूपिस्कानगड़ी. स्वर्णरेखा महोत्सव 2015 शनिवार को स्वर्णरेखा उदगम स्थल रानीचुआं में शुरू हुआ. पहले दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. युगांतर भारती, स्वामी विवेकानंद ग्रामीण विकास संस्था एवं स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement