तसवीर ट्रैक पर हैझारखंड के कृषि विकास पर होगी चर्चामुख्यमंत्री कृषि मंत्री और पर्यावरण मंत्री से मिलेवरीय संवाददाता, रांची 24 जनवरी को झारखंड के कृषि विकास पर चर्चा होगी. केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह समेत कृषि सचिव और कृषि से जुड़े कई विशेषज्ञ उस दिन रांची आयेंगे. झारखंड में कृषि विकास के लिए रोडमैप बनाने पर चर्चा होगी. कृषि अनुसंधान केंद्र खोलने पर भी बातें होगी. कृषि मंत्री से नयी दिल्ली में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुलाकात की. मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री कहा कि कृषि के विकास में केंद्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा है. राज्य में वर्षा जल को संरक्षित कर और कृषि योग्य भूमि का समुचित उपयोग कर कृषि को और विकसित किया जा सकता है. केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार झारखंड में कृषि के विकास के लिए हर संभव मदद करेगी. वह खुद अधिकारियों के साथ 24 जनवरी को रांची आयेंगे. सीएम की मुलाकात श्री सिंह के आवास पर हुई. मौके पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी थे. पर्यावरण क्लीयरेंस विकास में बाधक नहीं बनेगा : जावेडकर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेडकर से भी मुलाकात की. उन्होंने झारखंड में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी. सीएम ने कहा कि राज्य में अनेक योजनाएं फॉरेस्ट व पर्यावरण क्लीयरेंस के कारण लंबित है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वन एवं पर्यावरण क्लीयरेंस झारखंड के विकास में बाधक नहीं होगा. केंद्र सरकार झारखंड को पूरा सहयोग करेगी. जो भी लंबित मामले हैं उनका शीघ्र निष्पादन किया जायेगा.
BREAKING NEWS
केंद्रीय कृषि मंत्री और कई अधिकारी 24 को आयेंगे रांची
तसवीर ट्रैक पर हैझारखंड के कृषि विकास पर होगी चर्चामुख्यमंत्री कृषि मंत्री और पर्यावरण मंत्री से मिलेवरीय संवाददाता, रांची 24 जनवरी को झारखंड के कृषि विकास पर चर्चा होगी. केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह समेत कृषि सचिव और कृषि से जुड़े कई विशेषज्ञ उस दिन रांची आयेंगे. झारखंड में कृषि विकास के लिए रोडमैप बनाने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement