27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उरुगुटू बाजार में चला नशामुक्ति अभियान

पिठोरिया/बुढ़मू . पिठोरिया क्षेत्र के उरुगुटू साप्ताहिक बाजार में शनिवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. इसके तहत ग्रामीणों ने बाजार में बिक्री के लिए लाये गये हडि़या दारू को सड़कों पर बहा दिया. हडि़या बनाने के बरतन को भी नष्ट कर दिया. उन्हें भविष्य में हडि़या न बनाने और न पीने की चेतावनी दी गयी. […]

पिठोरिया/बुढ़मू . पिठोरिया क्षेत्र के उरुगुटू साप्ताहिक बाजार में शनिवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. इसके तहत ग्रामीणों ने बाजार में बिक्री के लिए लाये गये हडि़या दारू को सड़कों पर बहा दिया. हडि़या बनाने के बरतन को भी नष्ट कर दिया. उन्हें भविष्य में हडि़या न बनाने और न पीने की चेतावनी दी गयी. इसके बाद मुखिया देवकी देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें लोगों को हडि़या शराब नहीं बनाने की चेतावनी दी गयी. कहा गया कि भविष्य में यदि हडि़या बनाते या पीते कोई भी पकड़े गये, तो उन्हें दंडित किया जायेगा. मौके पर हरि प्रसाद महतो, महेंद्र मुंडा, लाल मृत्युंजय नाथ शाहदेव, सुनिता देवी, अनिता देवी, शीला देवी, राजू नायक व अनिल महतो समेत कई महिलाएं भी मौजूद थीं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें