28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

घने कोहरे यातायात प्रभावितनयी दिल्लीउत्तर भारत में शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही. क्षेत्र में छाये घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 16.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को न्यूनतम तापमान […]

घने कोहरे यातायात प्रभावितनयी दिल्लीउत्तर भारत में शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही. क्षेत्र में छाये घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 16.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उत्तर रेलवे के अनुसार, धुंध के कारण 52 रेलगाडियां प्रभावित हुईं, जिनमें अधिकतर उत्तर की ओर जानेवाली ट्रेनें हैं. देरी चलनेवाली गाडि़यों में राजधानी और दूरंतो एक्सपे्रस शामिल हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का संचालन सामान्य रहा.जम्मू-कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है. कारगिल राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है. यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 17.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और श्रीनगर में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर और कोहरे का कहर जारी रहा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें