माले विधायक विनोद सिंह की कमी पूरी करेंगे राज कुमार यादवबसपा की हुई इंट्री, शिव पूजन मेहता करेंगे प्रतिनिधित्वपहली बार विधानसभा में पहुंचेंगे 35 विधायकसतीश कुमार, रांचीझारखंड विधानसभा का स्वरूप इस बार बदला-बदला रहेगा. इस बार राजद-जदयू विधायकों के बगैर विधानसभा सजेगी. झारखंड अलग राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है, जब राजद और जदयू का कोई विधायक सदन में मौजूद नहीं रहेगा. इस बार माले विधायक विनोद सिंह की आवाज नहीं सुनने को मिलेगी. हालांकि उनकी कमी माले विधायक राज कुमार यादव पूरी करेंगे. झारखंड विधानसभा में इस बार बसपा की इंट्री हुई है. हुसैनाबाद से बसपा विधायक कुशवाहा शिव पूजन मेहता पहली बार चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं. इनके अलावा कई नामी चेहरे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह, अन्नपूर्णा देवी, बंधु तिर्की, मन्नान मल्लिक, गीता श्री उरांव, केएन त्रिपाठी, बन्ना गुप्ता भी नजर नहीं आयेंगे. सरयू राय, आलमगीर आलम, भानु प्रताप शाही की एक बार फिर से इंट्री हुई है. पिछले विधानसभा में राजद के पांच और जदयू के दो विधायक प्रतिनिधित्व कर रहे थे. इस बार के चुनाव में इन दलों का खाता भी नहीं खुल पाया है. प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी नेताओं को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा. इस बार विधानसभा में पहली बार 35 नये विधायक चुनाव जीत कर पहुंचे हैं.चर्तुथ विधानसभा में दलगत स्थितिभाजपा- 37आजसू-05झामुमो-19झाविमो-08कांग्रेस-06बसपा-01माले-01झारखंड पार्टी -01जय भारत समानता पार्टी-01मासस-01नवजवान संघर्ष मोरचा-01
BREAKING NEWS
राजद-जदयू विधायकों के बगैर सजेगी विधानसभा
माले विधायक विनोद सिंह की कमी पूरी करेंगे राज कुमार यादवबसपा की हुई इंट्री, शिव पूजन मेहता करेंगे प्रतिनिधित्वपहली बार विधानसभा में पहुंचेंगे 35 विधायकसतीश कुमार, रांचीझारखंड विधानसभा का स्वरूप इस बार बदला-बदला रहेगा. इस बार राजद-जदयू विधायकों के बगैर विधानसभा सजेगी. झारखंड अलग राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है, जब राजद और […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement