19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आरोपी दो महिला को जेल

कुडू (लोहरदगा). कुडू थाना क्षेत्र के चंडू गांव से महिला के अपहरण मामले में दो महिलाओं को कुडू पुलिस ने गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंडू गांव से दो माह पूर्व विवाहिता महिला का अपहरण हो गया था. लगभग 44 दिन के बाद उक्त महिला को गुजरात के सूरत […]

कुडू (लोहरदगा). कुडू थाना क्षेत्र के चंडू गांव से महिला के अपहरण मामले में दो महिलाओं को कुडू पुलिस ने गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंडू गांव से दो माह पूर्व विवाहिता महिला का अपहरण हो गया था. लगभग 44 दिन के बाद उक्त महिला को गुजरात के सूरत जिला अंतर्गत एक गांव से बरामद किया गया था. महिला के साथ झारखंड के गिरिडीह जिला के अंबाटांड़ के संजीत कुमार मोदी को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार आरोपी एवं अगवा की गयी महिला के बयान के आधार पर चंडू गांव की दो महिलाओं रजिया खातून एवं नसीमा खातून को गिरफ्तार किया गया. पूर्व में गिरफ्तार आरोपी ने बताया था कि उक्त महिला से रजिया एवं नसीमा ने रांची में परिचय कराया था. अपहरण के दिन दोनों महिलाओं ने अगवा की गयी महिला को रांची में लाया था. गिरफ्तार की गयी दोनों महिलाओं को कुडू पुलिस ने लोहरदगा जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चंडू की विवाहित महिला को अगवा कराने में रजिया एवं नसीमा की महत्वपूर्ण भूमिका थी. इसी के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेजा गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें