भोपाल. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मांग की कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए. यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी का नेतृत्व करती रहें, लेकिन राजीव गांधी को कांगे्रस पार्टी के अध्यक्ष पद की पूरी जिम्मेदारी संभालनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी दो से 14 राज्यों में फैली तथा वर्ष 2004 एवं 2009 में केंद्र में कांगे्रस की सरकार बनी और अब राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया जाना चाहिए. सिंह ने कहा कि हर कांग्रेस चाहता है कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाले. जनता भी देखना चाहती है कि कौन जवाबदेह है. यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी के सलाहकार या मार्गदर्शक मंडल में परिवर्तन होना चाहिए, सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को सलाहकार या मार्गदर्शक मंडल की आवश्यकता नहीं है, वह स्वंय समझदार हैं और पढ़ते लिखते हैं. कांग्रेस के पुनरुद्धार के संबंध में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि कांगे्रस और राहुल गांधी को चाहिए कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं झूठे वादों को लेकर जनता के बीच दृढ़ता से जायें और उनके बारे में लोगों को बतायें. राजनीति में समय बदलते देर नहीं लगती.
BREAKING NEWS
राहुल गांधी को कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनना चाहिए : दिग्विजय
भोपाल. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मांग की कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए. यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी का नेतृत्व करती रहें, लेकिन राजीव गांधी को कांगे्रस पार्टी के अध्यक्ष पद की पूरी जिम्मेदारी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement