25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्रम मंत्री की हार श्रमिक विरोधी रवैये के कारण हुई : ऐक्टू

फोटो ट्रैक पर हैमजदूरों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार कियारांची . झारखंड के निवर्तमान श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी के पराजित होने पर रांची, हरमू के निर्माण मजदूरों ने खुशी का इजहार किया है. ऐक्टू से संबद्ध झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन से जुड़े मजदूरांे द्वारा गुरुवार को हरमू मजदूर बाजार में मिठाई बांटी गयी. […]

फोटो ट्रैक पर हैमजदूरों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार कियारांची . झारखंड के निवर्तमान श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी के पराजित होने पर रांची, हरमू के निर्माण मजदूरों ने खुशी का इजहार किया है. ऐक्टू से संबद्ध झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन से जुड़े मजदूरांे द्वारा गुरुवार को हरमू मजदूर बाजार में मिठाई बांटी गयी. मजदूरों ने कहा कि श्रमिक विरोधी रवैये के कारण श्री त्रिपाठी की हार हुई है. मजदूर हित से ज्यादा बिल्डरों व कंपनियों के हित में अधिक काम किया है. उन्हें हराने के लिए 5000 पर्चे छपवाकर डालटनगंज के मजदूर मतदाताओं के बीच बांटा गया. इस अवसर पर सुखदेव प्रसाद, लालधारी मांझी, राजेंद्र महतो, देवलाल सिंह, महादेव उरांव, आनंद केरकेट्टा, जितेंद्र कुमार, सुक्रा उरांव, राधा देवी सहित कई मजदूर उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें