फोटो : अमित दास रांची. जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति एवं पुननिर्माण समिति द्वारा गुरुवार को जगन्नाथपुर मंदिर की 323वीं वर्षगांठ मनायी गयी. सुबह आठ बजे प्रधान पुजारी ब्रजमोहन नाथ मिश्र के नेतृत्व में पंडितों ने गणेश पूजा के साथ पूजा आरंभ की. इसके बाद भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा व बलराम सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा की गयी. 1001 श्रद्धालुओं ने विष्णु लक्षार्चना मंे भाग लिया. पुरुष श्रद्धालु धोती में और महिला साड़ी मंे थी. सभी श्रद्धालु अपने साथ पुष्प और तुलसी पत्ता लेकर आये थे. इसके बाद गीता का 11वां अध्याय का पाठ हुआ और आरती हुई. महिलाओं और पुरुषों के लिए अगल-अलग व्यवस्था की गयी थी. महिलाएं दक्षिण द्वार से और पुरुषों के लिए उत्तर द्वारा से निकासी की व्यवस्था की गयी थी. इसके बाद भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी व खीर का भोग लगाया गया. प्रधान पुजारी ने बताया कि विष्णु लक्षार्चना में अर्पित पुष्प को शुक्रवार को पुरी मंे प्रवाह किया जायेगा. इस अवसर पर ठाकुर राधेश्याम नाथ शाहदेव, ज्ञान प्रकाश बुधिया, एसी रंजन, मनोज कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
जगन्नाथपुर मंदिर का 323वां स्थापना दिवस मना
फोटो : अमित दास रांची. जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति एवं पुननिर्माण समिति द्वारा गुरुवार को जगन्नाथपुर मंदिर की 323वीं वर्षगांठ मनायी गयी. सुबह आठ बजे प्रधान पुजारी ब्रजमोहन नाथ मिश्र के नेतृत्व में पंडितों ने गणेश पूजा के साथ पूजा आरंभ की. इसके बाद भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा व बलराम सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement