झामुमो के शशि भूषण समद सबसे गरीब रांची . राज्य में कुल 38 करोड़पति विधायक चुनकर आये हैं. इसमें हजारीबाग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतनेवाले मनीष जायसवाल सबसे अमीर विधायक है. मनीष जायसवाल की कुल संपत्ति 18.26 करोड़ है, जबकि चक्रधरपुर से झामुमो के टिकट पर चुनाव जीते शशि भूषण समद सबसे गरीब विधायक हंै. समद की कुल संपत्ति 2.85 लाख है. राज्य के टॉप छह सबसे अमीर विधायक में झारखंड मुक्ति मोरचा के तीन विधायक हैं. हेमंत सोरेन, सीता सोरेन व स्टीफन मरांडी सबसे अमीर विधायक में शामिल हैं. गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी संपत्ति के मामले में तीसरे नंबर पर हंै. पाकुड़ से कांग्रेस के टिकट पर जीते आलमगीर आलम दूसरे सबसे अमीर विधायक हैं. गरीब विधायक में हुसैनाबाद से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते कुशवाहा शिवपूजन मेहता, आजसू के विकास मुंडा, भाजपा के नारायण दास, झाविमो के अमर बाउरी व भाजपा के रघुनाथ मंडल हंै. करोड़पति विधायक में सीपी सिंह, सरयू राय, योगेश्वर महतो, मनोज यादव, भानू प्रताप शाही, नवीन जायसवाल, फूलचंद मंडल, आलोक चौरसिया, निर्भय शाहबादी, गीता कोड़ा, डॉ लुइस मरांडी, नलिन सोरेन, विमला प्रधान, जय प्रकाश पटेल, राज सिन्हा, योगेंद्र महतो, रामचंद्र चंद्रवंशी, जय प्रकाश वर्मा, संजीव सिंह, ढुल्लू महतो, नीलकंठ सिंह मुंडा, अशोक कुमार, एनोस एक्का, राज पालिवाल, जयप्रकाश भोक्ता, इरफान अंसारी, वीरंची नारायण, नागेंद्र महतो, मेनका सरदार व पौलुस सुरीन शामिल हैं.
BREAKING NEWS
मनीष जायसवाल सबसे अमीर विधायक
झामुमो के शशि भूषण समद सबसे गरीब रांची . राज्य में कुल 38 करोड़पति विधायक चुनकर आये हैं. इसमें हजारीबाग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतनेवाले मनीष जायसवाल सबसे अमीर विधायक है. मनीष जायसवाल की कुल संपत्ति 18.26 करोड़ है, जबकि चक्रधरपुर से झामुमो के टिकट पर चुनाव जीते शशि भूषण समद […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement