17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अगले दो दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आयेगी

कनकनी, शीतलहरी व कुहासा बढ़ेगासात से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है हवाउत्तर-पश्चिम में बर्फवारी से झारखंड में मौसम में आया बदलाव मुख्य संवाददातारांची : रांची और आसपास के इलाके में अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम इलाके में हो रही बर्फवारी का असर झारखंड में […]

कनकनी, शीतलहरी व कुहासा बढ़ेगासात से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है हवाउत्तर-पश्चिम में बर्फवारी से झारखंड में मौसम में आया बदलाव मुख्य संवाददातारांची : रांची और आसपास के इलाके में अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम इलाके में हो रही बर्फवारी का असर झारखंड में पड़ेगा. अगले 24 घंटे के अंदर उत्तर-पश्चिम इलाके से बर्फीली हवा झारखंड की ओर चलने की संभावना व्यक्त की गयी है. इससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी के साथ-साथ ही सुबह में कुहासा रहने की संभावना है. बादल के छंटने से कनकनी व शीतलहरी भी चलने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताया है. मौसम वैज्ञानिक डॉ ए वदूद के अनुसार 17 व 18 दिसंबर को सात से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. यह स्थिति 20 दिसंबर तक रहने की संभावना है. रांची में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तथा कांके में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि 17 दिसंबर को रांची का न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस व कांके में तीन से दो डिग्री सेल्सियस रह सकती है. कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है. ठंड को देखते हुए किसानों के लिए बिरसा कृषि विवि के कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है. तापमान गिरने से आलू में झुलसा रोग व सरसों में लाही लगने की संभावना है. किसान समय रहते दवा का छिड़काव कर सकते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें