27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा प्रत्याशी ने कई मंडलों में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की

सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक बूथ पर डटे रहेंगे कार्यकर्तावरीय संवाददाता, रांचीहटिया विस से भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा ने महानगर भाजपा और ग्रामीण भाजपा मंडल के अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ स्तरीय तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने डोरंडा, धुर्वा, हटिया, सुखदेवनगर मंडल के अध्यक्ष समेत रातू और नगड़ी प्रखंड के अध्यक्षों […]

सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक बूथ पर डटे रहेंगे कार्यकर्तावरीय संवाददाता, रांचीहटिया विस से भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा ने महानगर भाजपा और ग्रामीण भाजपा मंडल के अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ स्तरीय तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने डोरंडा, धुर्वा, हटिया, सुखदेवनगर मंडल के अध्यक्ष समेत रातू और नगड़ी प्रखंड के अध्यक्षों के साथ बैठक कर मतदान के दिन पार्टी कार्यकर्ताओं की रणनीति पर विचार-विमर्श किया. यह तय किया गया कि पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सुबह सात बजे से लेकर पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर डटे रहेंगे. मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी पार्टी कार्यकर्ता करेंगे. इसमें प्रदेश के पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को जवाबदेही दी गयी है. मतदान के पूर्व आमलोगों से अंतिम चरण का जनसंपर्क अभियान चलाने का आग्रह भी किया गया. पार्टी प्रत्याशी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में घर से निकल कर मतदान करने की अपील भी की है. उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए स्थिर सरकार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार राज्य के विकास में कार्य करेगी. उन्होंने आज भी कई जगहों पर लोगों से मुलाकात की. बैठक में अजयनाथ शाहदेव, पिंकू नाथ शाहदेव, सरदार अशोक सिंह, ज्ञानदेव झा, पंकज वर्मा, पूनम देवी, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, मोहनलाल केशरी, सोना खां, अरुण पांडेय, शोभा सिंह, टुन्नू उपाध्याय, चूड़ामणि महतो, कमल झा, कृष्णा प्रधान, अनिल सिंह, जीतेंद्र सिंह, पप्पू जायसवाल, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, संतोष तिवारी, मधु शर्मा, संजय पोद्दार, सूरज साहू, अजय गिरि, परमेश्वर गोप, पप्पू वर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें