24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं : रेणु देवी

रांची : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. यहां से महिलाओं और बच्चों का पलायन हो रहा है. हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. चुनाव में इसका जवाब जनता देगी. भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार […]

रांची : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. यहां से महिलाओं और बच्चों का पलायन हो रहा है. हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. चुनाव में इसका जवाब जनता देगी. भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार में महिलाएं सुरक्षित रहेंगी. प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि तारा शाहदेव की घटना शर्मसार करनेवाली है. भाजपा नेताओं की पहल पर ही इस मामले में सीबीआइ जांच शुरू हुई है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा मिशन 42 प्लस का लक्ष्य हासिल करेगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं को संस्कृति और संस्कार के तहत आचरण करना चाहिए. इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा पांडेय और उपाध्यक्ष मंजु रानी उपस्थित थीं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें