27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांचीवासियों को सबसे पहले फादर सी डिब्रावर ने सिखाया कंप्यूटर

– वर्ष 1985 में दस कंप्यूटर खरीद कर लोगों को सिखाना शुरू किया थापुण्यतिथि पर दिखायी गयी डॉक्यूमेंटरी फिल्म फोटो ट्रैक संवाददाता, रंाची रांची के लोगों को कंप्यूटर से परिचित कराने का श्रेय फादर क्रिश्चियन डिब्रावर (21 जनवरी 1924 – 28 नवंबर ़2013) को है़ सबसे पहले उन्होंने ही वर्ष 1985 में 10 कंप्यूटर खरीद […]

– वर्ष 1985 में दस कंप्यूटर खरीद कर लोगों को सिखाना शुरू किया थापुण्यतिथि पर दिखायी गयी डॉक्यूमेंटरी फिल्म फोटो ट्रैक संवाददाता, रंाची रांची के लोगों को कंप्यूटर से परिचित कराने का श्रेय फादर क्रिश्चियन डिब्रावर (21 जनवरी 1924 – 28 नवंबर ़2013) को है़ सबसे पहले उन्होंने ही वर्ष 1985 में 10 कंप्यूटर खरीद कर लोगों को इसे सिखाना शुरू किया था़ जब यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने 1994 में रांची विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स की शुरूआत की, तब उन्हें इसका विशेषज्ञ नियुक्ति किया गया था़ यह जानकारी संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य फादर निकोलस टेटे ने दी़फादर डिब्रावर संत जेवियर्स कॉलेज से वर्ष 1957 में लाइब्रेरियन के रूप में जुड़े. इसके बाद 1968 से 1984 तक फिजिक्स के प्रोफेसर व एचओडी का पद संभाला़ 1986 से 2013 तक कॉलेज के कंप्यूटर विभाग के निदेशक भी रहे़ फादर टेटे ने बताया कि फादर डिब्रावर नैतिक मूल्य देने वाली शिक्षा को महत्वपूर्ण मानते थे़ छात्रों से पितृतुल्य स्नेह रखते थे़ यदि किसी का परीक्षाफल खराब होता था, तो इस बात पर भी ध्यान देते थे कि कहीं छात्र को किसी तरह की पारिवारिक या अन्य समस्या तो नहीं़ उन्होंने कई जरूरतमंद छात्रों की आर्थिक मदद भी की. जब फादर टेटे रेक्टर थे, तब फादर डिब्रावर के खाते में 60,000 रुपये की देनदारी थी़ जन्मदिवस पर व्याख्यान आयोजित करेगा कॉलेजफादर टेटे ने बताया कि संत जेवियर्स कॉलेज द्वारा फादर सी डिब्रावर की स्मृति में उनके जन्मदिवस 21 जनवरी को व्याख्यान आयोजित किया जायेगा़ यह एक नियमित वार्षिक कार्यक्रम होगा. इसकी शुरुआत 2015 से होगी़ उनकी पुण्यतिथि, 28 नवंबर को उन पर बनी सात मिनट की डॉक्यूमेंटरी प्रदर्शित की गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें