प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायीवरीय संवाददाता, रांचीकांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार शुक्ल और झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजकिशोर महतो अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस अवसर पर मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा समेत कई नेता उपस्थित थे. राजेश शुक्ल ने कहा कि मैंने पिछले 33 साल से कांग्रेस की सेवा की. कांग्रेस ने अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर अपमानित किया है. प्रदेश कांग्रेस चापलूस लोगों के हाथों में आ गयी है. इधर, आरके महतो ने कहा कि झामुमो झारखंड आंदोलनकारियों को छलने का काम कर रहा है. इसे बाप-बेटे की पार्टी बना दी गयी है. झामुमो में कारपोरेट घराना हावी हो गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है. अन्य दल आपराधिक और हिंसक तत्वों का सहारा लेने की कोशिश कर रहे हैं. लातेहार, गढ़वा और चतरा में दहशत का माहौल है. चुनाव आयोग को इसे गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष चुनाव कराना चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्वहीन हो गया है. झामुमो का चरित्र भी बदल गया है. यही वजह है कि इन दलों के समर्पित कार्यकर्ता भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं.
राजेश शुक्ल व आरके मेहता भाजपा में शामिल
प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायीवरीय संवाददाता, रांचीकांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार शुक्ल और झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजकिशोर महतो अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement