25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ओरमांझी : नशामुक्ति अभियान

फोटो : अभियान में शामिल महिलाएंओरमांझी . नेवरी, बनटोली, विकास बाजार, केंदुआ टोली, ठीपा टोली व मेसरा सहित कई गांवों में गुरुवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. अभियान कर नेतृत्व नेवरी पंचायत के मुखिया साधो उरांव कर रहे थे. अभियान में शामिल महिलाओं ने हडि़या बनाने के संभावित घरों का निरीक्षण किया और वहां से […]

फोटो : अभियान में शामिल महिलाएंओरमांझी . नेवरी, बनटोली, विकास बाजार, केंदुआ टोली, ठीपा टोली व मेसरा सहित कई गांवों में गुरुवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. अभियान कर नेतृत्व नेवरी पंचायत के मुखिया साधो उरांव कर रहे थे. अभियान में शामिल महिलाओं ने हडि़या बनाने के संभावित घरों का निरीक्षण किया और वहां से हडि़या दारू जब्त कर सड़कों पर बहा दी. इस क्रम में हडि़या बनाने के बरतन को भी तोड़ दिया. भविष्य में हडि़या बनाते या पीते पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना वसूलने की धमकी दी. अभियान में सरपंच मदन महतो, रूपा ठाकुर, मिथिलेश मुंडा, सरस्वती देवगम, उमेश सिंह, रंजू देवी, समता कुमारी, चंपा देवी, सरिता देवी, बालमुनी देवी, कंचन राय, सुनिता देवी व प्रेमी तिर्की सहित अन्य शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें