चिलदाग में लगी शैक्षणिक प्रदर्शनीविजयी प्रतिभागी पुरस्कृतअनगड़ा. राज्य संपोषित उच्च विद्यालय चिलदाग में मंगलवार को शैक्षणिक प्रदर्शनी लगायी गयी. इसका उदघाटन इलाहाबाद बैंक टाटीसिलवे के शाखा प्रबंधक संजय कुमार सिंह व बीइइओ डॉ विजय कुमार ने किया़ प्रदर्शनी में प्रखंड के 25 विद्यालयों के 88 स्टॉल लगाये गये थे़ प्रदर्शनी में (मध्य विद्यालय स्तर पर) प्रथम उत्क्रमित मवि रेशम के विकास व सूरज, द्वितीय मॉडल विद्यालय चिलदाग की रूबाना निशा व रजनी कुमारी, तृतीय मवि राजाडेरा के अजीत महतो व संजय सिंह के बनाये विज्ञान उत्पाद रहे़ इसी तरह उच्च विद्यालय स्तर पर प्रथम कस्तूरबा विद्यालय अनगड़ा की शकुंतला कुमारी, द्वितीय उवि गेतलसूद के संजय मुंडा व सुदेश महतो व तृतीय उवि जोन्हा के उधेश्वर बेदिया के बनाये विज्ञान उत्पाद रहे़ इसके अलावा अंतर हाउस विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, साहित्य, क्रॉफ्ट व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया़ निर्णायक मंडली में विमल किशोर पांडेय, मुनेश्वर ठाकुर, विक्की कुमार रावत, कलेश्वर महतो, ललिता तिग्गा व मंजू महतो थे़ विजेताओं के बीच पुरस्कारों का वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचरण मरांडी, अशोक सिंह, डॉ विजय कुमार, प्राचार्य अवनींद्र सिंह ने किया़ प्रदर्शनी के आयोजन में ओडिल तिग्गा, मारिया खलखो, अंजलि, सीमा सरोज टोप्पो, ओलिभ टोपनो, कामेश्वर सिन्हा, शिरीं अख्तर, संगीता रवि, प्रकाश ठाकुर, अंजलि मारिया, वर्षा नाग, किरण कुजूर, महेश साहू, अनुरागिनी, ओडिल तिग्गा व दुर्गी कुमारी का सराहनीय योगदान रहा़
BREAKING NEWS
प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
चिलदाग में लगी शैक्षणिक प्रदर्शनीविजयी प्रतिभागी पुरस्कृतअनगड़ा. राज्य संपोषित उच्च विद्यालय चिलदाग में मंगलवार को शैक्षणिक प्रदर्शनी लगायी गयी. इसका उदघाटन इलाहाबाद बैंक टाटीसिलवे के शाखा प्रबंधक संजय कुमार सिंह व बीइइओ डॉ विजय कुमार ने किया़ प्रदर्शनी में प्रखंड के 25 विद्यालयों के 88 स्टॉल लगाये गये थे़ प्रदर्शनी में (मध्य विद्यालय स्तर पर) […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement