29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपाइयों ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धाजंलि

बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने का होगा प्रयास : अर्जुन मुंडावरीय संवाददाता, रांचीपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय समेत कई नेताओं ने शनिवार को बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्री मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा झारखंड के […]

बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने का होगा प्रयास : अर्जुन मुंडावरीय संवाददाता, रांचीपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय समेत कई नेताओं ने शनिवार को बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्री मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा झारखंड के वीर सपूत थे. आज उनके बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. अगर भाजपा की सरकार सूबे में बनी तो उनके सपनों को झारखंड में उतारने का प्रयास किया जायेगा. डॉ रवींद्र राय ने कहा कि भगवान बिरसा के परिश्रम, बलिदान और तपस्या के कारण लोग उनकी पूजा करते हैं. रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा ने आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अंग्रेजों से संघर्ष किया. इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सीमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह, वीके विजय, संजय पोद्दार, सुबोध सिंह, मनोज मिश्र, प्रतिभा पांडेय, अजय गिरि, अरुण पांडेय, शोभा सिंह, अमित चरण, अमित सिंह, अभिषेक सिंह, प्रमोद नाथ शाहदेव, संजय जायसवाल, आशिष विजय, राज सिन्हा, मालती सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें