राजनीतिक दल महिलाओं पर नहीं जता रहे भरोसा, महिलाओं को दी गयी 10 से कम सीटेंसतीश कुमार, रांची. झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में इस बार भी राजनीतिक दलों ने महिलाओं की उपेक्षा की है. राजनीतिक दल महिलाओं पर भरोसा नहीं जता रहे हैं. इस बार भी उन्हें 10 प्रतिशत से कम सीटों पर हिस्सेदारी मिल पायी है. राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों ने कुल 81 सीटों में से महिलाओं को 10 से कम सीटें दी हैं. महिलाओं को सबसे अधिक सीट झामुमो ने दिया है. उसने नौ महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने सात भाजपा ने छह और झाविमो ने छह महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है. राजद व जदयू ने एक-एक महिला को प्रत्याशी बनाया है. आगामी विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 20737161 है. इसमें महिला मतदाता 9844540 और पुरूष मतदाता 10892596 है. कई विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की अहम भूमिका निभाती हैं. पुरूषों से अधिक संख्या में महिलाएं मतदान करती हैं.प्रमुख राजनीतिक दलों की महिला प्रत्याशीभाजपा : सीमा शर्मा (हटिया), गंगोत्री कुजूर (मांडर), नीरा यादव (कोडरमा), विमला प्रधान (सिमडेगा), लुईस मरांडी (दुमका), मेनका सरदार (पोटका)झामुमो : जोबा मांझी (मनोहरपुर, सविता महतो (ईचागढ), सीता सोरेन (जामा), मनोरमा देवी (चतरा), शिल्पा कुमारी (मनिका), विजय लक्ष्मी देवी (भवनाथपुर), महुआ माजी (रांची), साबी देवी (बरही), राजकुमारी देवी (सिमरिया).कांग्रेस : बॉबी भगत (विशुनपुर), गीताश्री उरांव (सिसई), दुखनी भाई सरदार (दुखनी भाई सरदार), डॉ पुष्पा सुरीन (खूंटी), मंजू हेंब्रम (बोरियो), मोनिका किस्कू (बरहेट), सिंड्रेला बलमुमू (घाटशिला).झाविमो : अनीता मिंज (लोहरदगा), गीता मुर्मू (घाटशिला), गीता सुंडी (चाईबासा), दीपा कुमारी (सिमडेगा), माधुरी सोरेंग (कोलेबिरा), हिना बीबी (पाकुड़)राजद : अन्नपूर्णा देवी.जदयू : सुधा चौधरी. चार विधानसभा में पुरूषों से अधिक महिलाओं ने डाले थे मतवर्ष 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल एक करोड़ दो लाख 78 हजार 740 मत पड़े थे. इसमें 56 लाख 36 हजार 175 पुरुष और 46 लाख 42 हजार 565 महिलाओं ने मत डाला था. 81 में से चार विधानसभा क्षेत्र में पुरुष के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मत डाले थे. इसमें जामा, बरकट्ठा, बगोदर और मंझिगांव विधानसभा शामिल है.जहां महिलाओं ने अधिक मत डालेविधानसभापुरुषमहिलाजामा4890248995बरकट्ठा6795574107बगोदर7262076305मंझिगांव4780049255
BREAKING NEWS
आधी आबादी को मिली 10 फीसदी से भी कम भागीदारी
राजनीतिक दल महिलाओं पर नहीं जता रहे भरोसा, महिलाओं को दी गयी 10 से कम सीटेंसतीश कुमार, रांची. झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में इस बार भी राजनीतिक दलों ने महिलाओं की उपेक्षा की है. राजनीतिक दल महिलाओं पर भरोसा नहीं जता रहे हैं. इस बार भी उन्हें 10 प्रतिशत से कम सीटों पर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement