22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा कार्यसमिति की बैठक कल से

रांची: भाजपा कार्यसमिति की बैठक 22 एवं 23 जून को धनबाद जिला के झरिया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में होगी. इसका उद्घाटन भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और अध्यक्षता डॉ रवींद्र कुमार राय करेंगे. 21 जून को शाम पांच बजे से धनबाद में ही प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. इस बैठक में धनबाद के […]

रांची: भाजपा कार्यसमिति की बैठक 22 एवं 23 जून को धनबाद जिला के झरिया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में होगी. इसका उद्घाटन भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और अध्यक्षता डॉ रवींद्र कुमार राय करेंगे. 21 जून को शाम पांच बजे से धनबाद में ही प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. इस बैठक में धनबाद के लिए तय एजेंडे पर मंथन किया जायेगा.

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी रमापति त्रिपाठी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सहित पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्य शामिल होंगे. प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर हुए घटनाक्रमों पर इस बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति एवं कृषि व्यवस्था पर भी चर्चा होगी.

राजीव गोड्डा जिला अध्यक्ष बने: राजीव कुमार मेहता को गोड्डा जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आदेश जारी कर दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें