रांची . झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने मंगलवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की 126वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना आजाद के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें बहुमुखी व्यक्तित्व और सच्चे राष्ट्रभक्त के रूप में याद किया गया. राज्य के कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने कम उम्र में जो उपलब्धि हासिल की थी, वह बेमिसाल है. उनके व्यक्तित्व से युवाओं को सीख लेने की आवश्यकता है. श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालों में शमशेर आलम, आलोक दुबे, डॉ राजेश गुप्ता, सूर्यकांत शुक्ला, राजेश ठाकुर, अजय राय, लाल किशोर नाथ शाहदेव, फिरोज रिजवी मुन्ना, राजीव रंजन प्रसाद, एसएम मोइन, अजय सिंह, कुदरत अंसारी, किशन अग्रवाल, संजय तिवारी, रामानंद केशरी और अन्य शामिल थे.
BREAKING NEWS
कांग्रेसी नेताओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद
रांची . झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने मंगलवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की 126वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना आजाद के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें बहुमुखी व्यक्तित्व और सच्चे राष्ट्रभक्त के रूप में याद किया गया. राज्य के कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement