हज यात्रा 2014 का समापन जत्थे में रांची, खेलारी, जमशेदपुर, साहेबगंज, धनबाद के 75 हाजी शामिल थेवरीय संवाददाता रांची. हाजियों का अंतिम जत्था रविवार को रात 2.45 बजे रांची पहुंचा. इस जत्थे में 75 हाजी शामिल थे. मिली जानकारी के अनुसार श्निवार की रात मदीना से रांची आये विमान के रनवे पर रहने के कारण दूसरे विमान को उतरने में समस्या हो रही थी. देर रात डायनमिक एयरवेज के सहायक पायलट व इंजीनियरों की ओर से इस जहाज को रनवे से किनारे किया गया. तब जाकर जयपुर से आया विमान 2.45 बजे रांची एयरपोर्ट पर लैंड किया. रात 3.10 बजे के बाद से हाजियों का बाहर आना शुरू हो गया. इस जत्थे में रांची, खेलारी, जमशेदपुर, साहेबगंज, धनबाद के हाजी शामिल थे. जिसमें 41 पुरुष व 34 महिलाएं थीं. आखिरी जत्थे में आये सभी हाजियों के सामान भी पहुंच गये. हज कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी, सदस्य खुर्शीद हसन रूमी, हाजी शौकत अली सहित हज वोलेंटियर्स संस्था, अलरहबर नौजवान कमेटी के मो फिरोज अहमद एवं विमेंस फ्रिडम की कौशर परवीन, मरहबा के मुशा मलीक, हाजी शाहिद, नेहाल, शारजाह क्लब के सदस्य उनके खिदमत में लगे हुए थे. मालूम हो कि इस बार 28 अक्तूबर से हाजियों के जत्थे के आने का कार्यक्रम शुरू होना था, जिसमें विलंब हुआ. इस बार हाजियों को आने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई हाजियों का विमान घंटों विलंब से आया, तो कई हाजियों को मुंबई वाया दिल्ली होते हुए रांची आना पड़ा. अंतिम जत्थे से पहले आये हाजियों के सामान सोमवार को भी नहीं आये. इसे आने में और एक-दो दिनों का वक्त लगेगा. हाजियों का कहना है कि कई दिन बीतने के बाद भी लगेज नहीं आया है. जिससे हमलोग परेशान हो गये हंै. हज यात्रा 2014 कितने हज यात्री गये : 2923 कितने हाजी लौटे : 2918. तीन हाजी अपने खर्च पर यहां आ गये थे. इसमें से एक रांची व दो जमशेदपुर के थे.कितने की हुई मृत्यु : दो (रामगढ़ व जमशेदपुर)
हाजियों का अंतिम जत्था रांची पहुंचा
हज यात्रा 2014 का समापन जत्थे में रांची, खेलारी, जमशेदपुर, साहेबगंज, धनबाद के 75 हाजी शामिल थेवरीय संवाददाता रांची. हाजियों का अंतिम जत्था रविवार को रात 2.45 बजे रांची पहुंचा. इस जत्थे में 75 हाजी शामिल थे. मिली जानकारी के अनुसार श्निवार की रात मदीना से रांची आये विमान के रनवे पर रहने के कारण […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement