फोटो. 1 टीम के साथ पदाधिकारीसिल्ली. रांची विश्वविद्यालय की तीरंदाजी टीम का चयन कर लिया गया है. रांची विवि के खेल संयोजक शेखर बोस ने बताया कि रांची विवि की टीम 23 से 27 नवंबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप में भाग लेगी. इसके लिये बुधवार को सिल्ली के बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र परिसर में इंटर कॉलेज तीरंदाजी ट्रायल शिविर लगाया गया. सिल्ली कॉलेज सिल्ली की ओर आयोजित इस शिविर में पीपीके कॉलेज बुंडू, सिल्ली कॉलेज सिल्ली, रामलखन सिंह यादव कॉलेज रांची, मांडर कॉलेज मांडर व बीएस कॉलेज लोहरदगा के 16 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया़ रांची विवि के स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर शेखर बोस, मुकुंद मेहता व भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो व प्रशिक्षक नेक परवीन की देखरेख में ट्रायल संपन्न कराया गया. कंपाउंड राउंड पुरुष टीम के लिए मोहन (सिल्ली), अनुज गुप्ता (मांडर), कमलेश महतो (सिल्ली) का चयन किया गया़ कंपाउंड महिला वर्ग में प्रेरणा भगत (लोहरदगा), सुशीला कुमारी (पीपीके बंुडू), दुर्गावती कुमारी (सिल्ली) चुनी गयी़ रिकर्व राउंड के पुरुष वर्ग में मुकेश तुरी, आर्यन साव एवं भोज सुंडी (तीनों सिल्ली) चुने गये़ रिकर्व राउंड के महिला वर्ग में सिल्ली की रीना कुमारी का चयन हुआ़ इंडियन राउंड के पुरुष वर्ग में सिल्ली के दिलीप कुमार व महिला वर्ग में कलावती कुमारी (सिल्ली), इंद्रानी कुजूर (लोहरदगा) और वर्षा मारिया रामलखन सिंह का चयन किया गया.
BREAKING NEWS
रांची विश्वविद्यालय की तीरंदाजी टीम का चयन
फोटो. 1 टीम के साथ पदाधिकारीसिल्ली. रांची विश्वविद्यालय की तीरंदाजी टीम का चयन कर लिया गया है. रांची विवि के खेल संयोजक शेखर बोस ने बताया कि रांची विवि की टीम 23 से 27 नवंबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप में भाग लेगी. इसके लिये बुधवार को सिल्ली के बिरसा मुंडा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement