रांची. संयुक्त सदान संघर्ष मोरचा की बैठक में चुनाव में समुचित प्रतिनिधित्व की मांग की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मोरचा ने इस शर्त पर भाजपा को समर्थन दिया था कि भाजपा विधानसभा चुनाव में मोरचा को उसका समुचित प्रतिनिधित्व देगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा नेताओं ने मोरचा को पांच सीटें देने की बात भी कही थी. परंतु अब ऐसा लगता है कि भाजपा के नेताओं ने मोरचा को ठगा है. इसलिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दिल्ली से लौटने पर मोरचा उनसे बात करेगा. अगर मोरचा को उसका हक नहीं मिला तो फिर मोरचा विचार करेगा कि उसे क्या करना है. बैठक रविवार को सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में हुई. बैठक में मोरचा के बबन चौबे, प्रो प्रेम सागर केसरी, डॉ आरएन शर्मा, डॉ त्रिवेणी नाथ साहू, उपेंद्र नारायण सिंह, सहदेव साहू, गंगा यादव, विष्णु चौबे, विवेक भारती आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
मोरचा ने मांगा समुचित प्रतिनिधित्व
रांची. संयुक्त सदान संघर्ष मोरचा की बैठक में चुनाव में समुचित प्रतिनिधित्व की मांग की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मोरचा ने इस शर्त पर भाजपा को समर्थन दिया था कि भाजपा विधानसभा चुनाव में मोरचा को उसका समुचित प्रतिनिधित्व देगी. उन्होंने कहा कि इसके […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement