वरीय संवाददातारांची : एनसीइआरटी के दिशा-निर्देश पर झारखंड राज्य स्तरीय दो दिवसीय 42वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी 2014-2015 का आयोजन 16 जनवरी से किया जायेगा. शहीद चौक स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला विद्यालय परिसर में आयोजित की जानेवाली प्रदर्शनी 17 जनवरी तक चलेगी. प्रदर्शनी के नोडल ऑफिसर सह डीइओ शिव चरण मरांडी ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पांच जनवरी तक जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन करने का निर्देश दिया है. साथ ही चयनित सर्वश्रेष्ठ पांच विजेताओं का नाम, प्रदर्शनी, राइट अप के साथ 10 जनवरी तक अनिवार्य रूप से समर्पित करने का निर्देश दिया है. इसके विजेता राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होंगे. इस बार विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय है चिर स्थायी विश्व के लिए विज्ञान और गणित. मुख्य विषय के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य व पर्यावरण, विज्ञान एवं गणित में युगांतकारी ऐतिहासिक घटनाएं, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, ऊर्जा संसाधन एवं संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन उप विषय के रूप में तय किये गये हैं. रांची में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 21-22 नवंबर को संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय रांची परिसर में किया गया है.
BREAKING NEWS
राज्यस्तरीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 16 जनवरी से
वरीय संवाददातारांची : एनसीइआरटी के दिशा-निर्देश पर झारखंड राज्य स्तरीय दो दिवसीय 42वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी 2014-2015 का आयोजन 16 जनवरी से किया जायेगा. शहीद चौक स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला विद्यालय परिसर में आयोजित की जानेवाली प्रदर्शनी 17 जनवरी तक चलेगी. प्रदर्शनी के नोडल ऑफिसर सह […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement