24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जीइएल चर्च ने मनायी धार्मिक सुधार आंदोलन की 497वीं वर्षगांठ

फोटो सुनील – डॉ मार्टिन लूथर पर लगा था चर्च तोड़ने का आरोप, लूथेरन विश्वास की पड़ी नींव- आम लोगों को मिला बाइबल पढ़ने का अधिकार, कई अन्य सुधार हुएसंवाददाता, रांची जीइएल चर्च में शुक्रवार को मत संशोधन दिवस की 497वीं वर्षगांठ मनायी गयी. इस मौके पर क्राइस्ट चर्च में धन्यवादी आराधना हुई, जिसकी अगुवाई […]

फोटो सुनील – डॉ मार्टिन लूथर पर लगा था चर्च तोड़ने का आरोप, लूथेरन विश्वास की पड़ी नींव- आम लोगों को मिला बाइबल पढ़ने का अधिकार, कई अन्य सुधार हुएसंवाददाता, रांची जीइएल चर्च में शुक्रवार को मत संशोधन दिवस की 497वीं वर्षगांठ मनायी गयी. इस मौके पर क्राइस्ट चर्च में धन्यवादी आराधना हुई, जिसकी अगुवाई रेव्ह सीमांत तिर्की ने की. रेव्ह अनूप जॉली भेंगरा ने संदेश दिया. शाम को भी धन्यवादी आराधना का आयोजन किया गया.18 अक्तूबर 1517 को डॉ मार्टिन लूथर ने जर्मनी के बिटेनबर्ग के मुख्य गिरजाघर के सूचना पट्ट पर 95 सूत्री मांग पत्र लगा कर धार्मिक सुधारों की जरूरत बताते हुए बहस की मांग की थी. इस घटना ने सुधारवादी आंदोलन का जन्म दिया, जिसके बाद चर्च के क्रियाकलापों में कई बदलाव आये. पहले आम मसीहियों को भी बाइबल पढ़ने की अनुमति नहीं थी, पर इस आंदोलन के बाद आम लोगों को भी बाइबल पढ़ने का अधिकार मिला. डॉ मार्टिन लूथर ने ‘बाइबल की ओर लौटो’ का सिद्धांत दिया. उन्होंने कहा कि विश्वास, बाइबल और अनुग्रह ही धार्मिकता के तीन स्तंभ हैं. कैथोलिक व लूथेरन चर्च ने 1999 में जारी किया संयुक्त घोषणा पत्रडॉ मार्टिन लूथर पर चर्च को तोड़ने का आरोप लगा और उन्हें चर्च से निष्कासित कर दिया गया. रोमन कैथोलिक से अलग लूथेरन विश्वास की नींव पड़ी. डॉ मार्टिन लूथर की यह दृढ़ मान्यता थी कि एक बार बपतिस्मा लेनेवाला हमेशा मसीही रहता है, बशर्ते उसने स्वयं ईसा मसीह में अपने विश्वास से इनकार न करे. इसके बाद दोनों चर्च के बीच समझौते के कई पहल हुई. 31 अक्तूबर 1999 को रोमन कैथोलिक चर्च के पोंटिफिकल काउंसिल फॉर प्रोमोटिंग क्रिश्चियन यूनिटी व लूथेरन वर्ल्ड फेडरेशन ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें