झारखंड नव निर्माण मोरचा के अध्यक्ष पांच नवंबर को करेंगे नामांकन दाखिलकैप्सन- बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते मोरचा के लोगप्रतिनिधि, विश्रामपुर (पलामू)झारखंड नवनिर्माण मोरचा की आवश्यक बैठक डाकबंगला परिसर में हुई. अध्यक्षता मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष बच्चनदेव चौधरी ने की. संचालन नगर अध्यक्ष कमरोज अंसारी ने किया़ बैठक में मोरचा के केंद्रीय कोर समिति के सदस्य से लेकर प्रखंड कमेटी तक के सदस्य मौजूद थे. मौके पर विस चुनाव की तैयारी की समीक्षा व मोरचा प्रत्याशी की जीत को लेकर रणनीति तैयार की गयी. केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मोरचा किसी के साथ कोई गंठबंधन नहीं करेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास के संकल्प को लेकर मोरचा चुनाव में पूरे दम-खम के साथ उतरेगा़ श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव मंे जीत के कई टिप्स भी दिये़ प्रेस वार्ता में मोरचा नेताओं ने बैठक में लिये गये फैसलों की जानकारी पत्रकारों को दी. केंद्रीय महासचिव मनोज शुक्ला व केंद्रीय उपाध्यक्ष हाफिज अब्दुल वकील ने कहा कि मोरचा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह विश्रामपुर विस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. वे पांच नवंबर को अपना परचा दाखिल करेंगे. नामांकन जुलूस में हजारों लोग शामिल होंगे. मौके पर बिमलेश कुमार, नसीम अंसारी, इमामुदीन अंसारी, कमाल हसन, साकिर अंसारी, नवल किशोर सिंह, राजन पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, नवल पांडेय, राजा विश्वकर्मा, कामेश्वर मेहता, मनु बक्सराय, अकरम अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.
BREAKING NEWS
ओके …दमखम के साथ चुनाव में उतरेगा मोरचा : अभिमन्यु
झारखंड नव निर्माण मोरचा के अध्यक्ष पांच नवंबर को करेंगे नामांकन दाखिलकैप्सन- बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते मोरचा के लोगप्रतिनिधि, विश्रामपुर (पलामू)झारखंड नवनिर्माण मोरचा की आवश्यक बैठक डाकबंगला परिसर में हुई. अध्यक्षता मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष बच्चनदेव चौधरी ने की. संचालन नगर अध्यक्ष कमरोज अंसारी ने किया़ बैठक में मोरचा के केंद्रीय कोर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement