17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा नेता ने गांवों का दौरा किया

मोहम्मदगंज (पलामू). भाजपा के जम्मू कश्मीर के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने रविवार को मोहम्मदगंज क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा किया. ग्रामीणों से संपर्क कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार जरूर है, लेकिन विकास के कार्यों के लिए राज्य में भी भाजपा की सरकार होगी, तभी समस्याओं […]

मोहम्मदगंज (पलामू). भाजपा के जम्मू कश्मीर के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने रविवार को मोहम्मदगंज क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा किया. ग्रामीणों से संपर्क कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार जरूर है, लेकिन विकास के कार्यों के लिए राज्य में भी भाजपा की सरकार होगी, तभी समस्याओं का समाधान होगा. राज्य में सुखाड़ की वजह से किसान परेशान हैं. लोग पलायन कर रहे हैं और सरकार अपने में मस्त है. उन्होंने कहा कि विस चुनाव में स्थिर सरकार के लिए भाजपा का समर्थन करें. श्री सिंह ने रामबांध, तारा, रानीदेवा, अधौरा, पंसा, बडीहा आदि गांवों का दौरा किया. दौरे में उनके साथ कामेश्वर सिंह, रंजन सिंह, एचके सिंह, लल्लू सिंह, विजय सिंह, शिवजी सिंह व मोहम्मद जनरल आदि शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें