कानपुर. हरियाणा और महाराष्ट्र की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि दोनों राज्यों में कांग्रेस के सफाये का कारण उसके नेताओं द्वारा किया गया भ्रष्टाचार है. जोशी ने कहा कि हरियाणा एवं महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत वहां के कार्यकर्ताओं और संगठन की जमीनी स्तर पर की गयी मेहनत का नतीजा है. किसी भी चुनाव में नेता नेतृत्व करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य तो कार्यकर्ता और संगठन ही करता है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो परिवार भ्रष्टाचार में शामिल थे, जिसके कारण कांग्रेस की नैया डूब गयी. इसी तरह महाराष्ट्र में भी वहां के नेताओं ने कई घोटाले किये जिसका फल उन्हें चुनाव में हार के रूप में मिल गया.
कांग्रेस को भ्रष्टाचार ले डूबा : जोशी
कानपुर. हरियाणा और महाराष्ट्र की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि दोनों राज्यों में कांग्रेस के सफाये का कारण उसके नेताओं द्वारा किया गया भ्रष्टाचार है. जोशी ने कहा कि हरियाणा एवं महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत वहां के कार्यकर्ताओं और संगठन की जमीनी स्तर पर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement