फोटो- 1 रघुवर दास, 2- भीड़. सिल्ली. गठबंधन की सरकार ने झारखंड के भविष्य को अंधकार में ढकेल दिया है़ देश का भला भाजपा ही कर सकती है. महाराष्ट्र व हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनने वाली है़ विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से झारखंड में सरकार बनायेगी. उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कही. वे रविवार को सिल्ली में आयोजित पार्टी की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि उद्योग लगने से क्षेत्र का विकास होगा, लेकिन इसके लिए जबरन जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा. केंद्र में मोदी की सरकार आते ही पूरे विश्व में भारत की ख्याति बढ़ी है़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गयी है. राज्य में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी जिम्मेवारी निभायें. सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि भाजपा के शासन में देश का मान बढ़ा हे. अटल जी की सरकार ने ही झारखंड का गठन किया था. इस राज्य को भाजपा ही अच्छा नेतृत्व दे सकती है़ सभा में अमित महतो, डॉ राजाराम महतो, जिप सदस्य सुशील महतो, संपति देवी, रमाकांत महतो, भुवनेश्वर महतो, सुधीर सोनार, प्रो ललित महतो, चौधरी महतो, जलंधर जी, जवाहर महतो, मनोज वाजपेयी ने भी विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन राजन साहू ने किया़
BREAKING NEWS
बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार : रघुवर…ओके
फोटो- 1 रघुवर दास, 2- भीड़. सिल्ली. गठबंधन की सरकार ने झारखंड के भविष्य को अंधकार में ढकेल दिया है़ देश का भला भाजपा ही कर सकती है. महाराष्ट्र व हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनने वाली है़ विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से झारखंड में सरकार बनायेगी. उक्त बातें भाजपा के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement