23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

2…महुआडांड़ में कार्यक्रम

महुआडांड़. पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती महुआडांड़ मंडल भाजपा अध्यक्ष जयराम प्रसाद की अध्यक्षता में रौनियार धर्मशाला में गुरुवार को मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री देवमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया. उसके बाद राष्ट्र गान वंदे […]

महुआडांड़. पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती महुआडांड़ मंडल भाजपा अध्यक्ष जयराम प्रसाद की अध्यक्षता में रौनियार धर्मशाला में गुरुवार को मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री देवमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया. उसके बाद राष्ट्र गान वंदे मातरम का गान गाया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने को कहा. वहीं देव मोहन सिंह ने अपने विचारों में बदलाव लाने को कहा, जिससे कि समाज व देश का भला हो. कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, दिलीप प्रसाद, मगन प्रसाद, अशोक सिंह, रूपेश सिंह आदि ने भी संबोधित किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें