सरकार भेजेगी 40 हजार कंबल
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए 40 हजार कंबल की खेप यहां से रवाना करेंगे. सुबह 10.20 बजे वह रांची समाहरणालय के पास से कंबल से लदे ट्रक को एयरपोर्ट के लिए भेजेंगे. वहां से भारतीय वायु सेना के विमान से कंबल जम्मू ले जाया जायेगा. इसमें से 35 […]
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए 40 हजार कंबल की खेप यहां से रवाना करेंगे. सुबह 10.20 बजे वह रांची समाहरणालय के पास से कंबल से लदे ट्रक को एयरपोर्ट के लिए भेजेंगे. वहां से भारतीय वायु सेना के विमान से कंबल जम्मू ले जाया जायेगा.
इसमें से 35 हजार कंबल का क्रय राज्य सरकार ने पीड़ितों के सहायतार्थ किया है, जबकि पांच हजार कंबल झारखंड मुक्ति मोरचा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पूरी सहानुभूति पीड़ितों के प्रति है. इस दुख की घड़ी में सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि वे पीड़ितों की मदद तन-मन-धन से करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement