कुरमी विकास मोरचा का धरनारांची . कुरमी विकास मोरचा छात्र मोरचा के तत्वावधान में गुरुवार को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया. धरना के बाद मोरचा की ओर से राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा गया. इसमें धनबाद जिले में स्व विनोद बिहारी महतो के नाम से विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की गयी. धरना को संबोधित करते हुए मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि गत कई वर्षों से धनबाद में स्व विनोद बिहारी महतो के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की जा रही है. यह मांग न्यायोचित है और इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. कार्यकारी अध्यक्ष रचिया महतो ने कहा कि स्व विनोद बिहारी महतो अधिवक्ता होने के साथ साथ शिक्षा जगत से भी जुड़े हुए थे. इसलिए उनके नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना करना जायज है. छात्र मोरचा के अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो ने कहा कि स्व विनोद महतो ने अलग राज्य की लड़ाई में भी अहम भूमिका निभायी थी. उन्हें सम्मान मिलना चाहिए. धरना को संतोष महतो, हरीशचंद्र महथा, संतोष महतो, राजकिशोर महतो, रूपलाल महतो, झब्बूलाल महतो, किशोर महतो, बीरबल महतो, झब्बूलाल महतो सहित अन्य ने भी संबोधित किया.
BREAKING NEWS
स्व विनोद बिहारी महतो के नाम से विवि की स्थापना हो
कुरमी विकास मोरचा का धरनारांची . कुरमी विकास मोरचा छात्र मोरचा के तत्वावधान में गुरुवार को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया. धरना के बाद मोरचा की ओर से राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा गया. इसमें धनबाद जिले में स्व विनोद बिहारी महतो के नाम से विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की गयी. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement