फोटोस्थानीय लोग कर रहे हैं सहयोगहटिया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदा कर गुरुवार को सिंहमोड़-लटमा पथ मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया. भाजपा नेताओं, मेयर आशा लकड़ा व उप मेयर संजीव विजयवर्गीय ने श्रमदान कर मरम्मत कार्य की शुरुआत की. इसमें क्षेत्र के लोग भी सहयोग कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर यहां के लोग परेशान हैं. कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन पहल नहीं की गयी. इस संबंध में प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद हम सभी ने सड़क मरम्मत कार्य करने का निर्णय लिया है. निर्माण में सहयोग करने वालों में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा सीमा शर्मा, अजय नाथ शाहदेव, केके गुप्ता, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, अरुण पांडेय, पंकज वर्मा, विपिन सिंह, दिग्विजय लाल, रंजन चौहान, अनूप उरांव, फिरोज खान, वासुदेव टोप्पो, सबिता लिंडा व संतोष मिश्रा सहित अन्य शामिल हैं.
BREAKING NEWS
भाजपा ने शुरू किया सड़क मरम्मत का कार्य
फोटोस्थानीय लोग कर रहे हैं सहयोगहटिया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदा कर गुरुवार को सिंहमोड़-लटमा पथ मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया. भाजपा नेताओं, मेयर आशा लकड़ा व उप मेयर संजीव विजयवर्गीय ने श्रमदान कर मरम्मत कार्य की शुरुआत की. इसमें क्षेत्र के लोग भी सहयोग कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस सड़क की जर्जर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement