-मसजिद, घरों को बनाया निशाना जम्मू. पाक बलों ने पिछले 11 दिन में 13वीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर एक नया मोर्चा खोल दिया. रात में हुई गोलीबारी में एक मसजिद और रिहायशी घरों को निशाना बनाया. पुलिस ने बताया कि पाक सैनिकों ने बुधवार आधी रात को बिना किसी उकसावे के राजौरी के मंजकोटे सब-सेक्टर में मंगलनाह अग्रिम इलाके में अंधाधंुध गोलीबारी की. गोलीबारी गुरुवार सुबह चार बजे तक जारी रही. इसमें एक मसजिद और दो घरों को नुकसान पहुंचा. इस गोलीबारी से नियंत्रण रेखा के पास रहनेवाले लोगों में दहशत फैल गयी. पाकिस्तान की गोलीबारी पर भारतीय बलों ने मोर्चा संभाल लिया. समान क्षमतावाले हथियारों से जवाब दिया. रूक -रूक कर गोलाबारी होती रही.
BREAKING NEWS
पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
-मसजिद, घरों को बनाया निशाना जम्मू. पाक बलों ने पिछले 11 दिन में 13वीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर एक नया मोर्चा खोल दिया. रात में हुई गोलीबारी में एक मसजिद और रिहायशी घरों को निशाना बनाया. पुलिस ने बताया कि पाक सैनिकों ने बुधवार आधी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement