19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जूनियर संभाल रहे ऊंचा ओहदा, सीनियर छोटे पदों पर

हाल पथ निर्माण, भवन निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग का – पैरवी के बल पर जूनियर व आरोपियों को मिल रहा है ऊंचा पद- नहीं मिली एसइ में प्रोन्नति, पर हैं एसइ के पद पर- एक माह पहले बने एसइ, पर हैं अब भी कार्यपालक अभियंतामनोज लाल, रांचीझारखंड के पथ निर्माण, भवन निर्माण व ग्रामीण […]

हाल पथ निर्माण, भवन निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग का – पैरवी के बल पर जूनियर व आरोपियों को मिल रहा है ऊंचा पद- नहीं मिली एसइ में प्रोन्नति, पर हैं एसइ के पद पर- एक माह पहले बने एसइ, पर हैं अब भी कार्यपालक अभियंतामनोज लाल, रांचीझारखंड के पथ निर्माण, भवन निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग का हाल यह है कि सीनियर अभियंता छोटे पदों व जूनियर ऊंचे ओहदे पर काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं जिन अभियंताओं पर आरोप है, जिन्हें प्रोन्नति के लिए योग्य नहीं माना गया, उन्हें बड़े पदों पर बैठा कर रखा गया है. जिन इंजीनियरों को सरकार ने अधीक्षण अभियंता बना दिया है, उन्हें भी कार्यपालक अभियंता के पद पर छोड़ दिया गया है. जबकि जो कार्यपालक अभियंता हैं, वे अधीक्षण अभियंता से लेकर अभियंता प्रमुख तक के पद पर काबिज हैं. कार्यपालक अभियंता, जो ऊंचे पदों पर हैंनामकिस पद पर हैंसत्यानंद सिन्हा अधीक्षण अभियंता, पथ दुमकानवीन कुमारअधीक्षण अभियंता, रांचीबसंत कुमारअधीक्षण अभियंता, भवनअनुग्रह प्रकाशअधीक्षण अभियंता, ग्राकाविमहेंद्र पासवानअधीक्षण अभियंता, ग्राकाविराजाराम प्रसादअधीक्षण अभियंता, ग्राकावियदुनंदन चौधरी अभियंता प्रमुख, ग्राकाविवीरेंद्र कुमार (3)अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माणकिशोरी प्र मंडलअधीक्षण अभियंताउपेंद्र प्रसाद सिंहअधीक्षण अभियंताओम प्रकाश विमलअधीक्षण अभियंतानोट : इसमें से आधा दर्जन को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नति के योग्य नहीं माना गया. कुछ पर गंभीर आरोप भी हैं, इसलिए उन्हें प्रोन्नति भी नहीं दी गयी.अधीक्षण अभियंता, जो नीचे पदों पर हैंउमेश्वर प्रसाद सिंह (कार्यपालक अभियंता देवघर), रतन कुमार सिन्हा (कार्यपालक अभियंता भवन देवघर), रामानुज पाठक (कार्यपालक अभियंता, पथ पाकुड़), राजीव कुमार वासुदेव (कार्यपालक अभियंता एनएच), सचिंद्र कुमार (कार्यपालक अभियंता, ग्राकावि बोकारो), विनय प्रकाश सिंह (कार्यपालक अभियंता, पथ लोहरदगा), पारस न ाथ प्रसाद सिंह (कार्यपालक अभियंता), राजेंद्र प्र रूंगटा (कार्यपालक अभियंता, ग्राकावि सरायकेला), विजय कु श्रीवास्तव (कार्यपालक अभियंता, ग्राकावि खूंटी), देवेंद्र प्र सिंह (कार्यपालक अभियंता), ज्योतिंद्रनाथ दास (कार्यपालक अभियंता), ललन प्रसाद सिंह (कार्यपालक अभियंता, पथ गढ़वा), देवेंद्र कुमार (कार्यपालक अभियंता).नोट : इन इंजीनियरों को एक माह पूर्व प्रोन्नति मिली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें