24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पाक से भारतीय चौकियों पर निशाना

37 घंटे में दोबारा संघर्ष विराम उल्लंघन जम्मू. महज 37 घंटे के अंदर दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने […]

37 घंटे में दोबारा संघर्ष विराम उल्लंघन जम्मू. महज 37 घंटे के अंदर दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू करके जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मेंधर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर निशाना साधा. पाकिस्तान से लगी सीमा पर पहरा दे रहे भारतीय सैनिकों ने स्थिति संभाली और उतनी ही क्षमता के हथियारों से गोली चलायी. हालांकि, गोलीबारी में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा इस महीने संघर्ष विराम उल्लंघन की तीसरी घटना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें