वरीय संवाददाता, रांचीझारखंड सरकार ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया है. बोर्ड में श्रमायुक्त को पदेन अध्यक्ष बनाया गया है. इसमें विभिन्न श्रमिक संगठनों के सात, व्यावसायिक संगठनों के पांच, सरकार की ओर से नामित छह सदस्य बनाये गये हैं. केंद्र सरकार द्वारा नामित एक प्रतिनिधि को भी सदस्य बनाया गया है. झारखंड राज्य बॉक्साइट माइंस मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण देव सिंह, इंटक के संगठन सचिव विजय कुमार चौबे, इंटक के उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, ऑल इंडिया कोल माइंस फेडरेशन की सदस्य दुर्गा दास, इंटक सदस्य मनोज कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया है. फेडरेशन ऑफ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की झारखंड शाखा, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड के नामित प्रतिनिधि भी बोर्ड में सदस्य होंगे. पथ निर्माण विभाग, विधि विभाग, वित्त विभाग, नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के निदेशक को भी सदस्य बनाया गया है. बोर्ड का मुख्यालय रांची में होगा. आवश्यकता के अनुरूप बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय भी खोलेगा.
BREAKING NEWS
भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन
वरीय संवाददाता, रांचीझारखंड सरकार ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया है. बोर्ड में श्रमायुक्त को पदेन अध्यक्ष बनाया गया है. इसमें विभिन्न श्रमिक संगठनों के सात, व्यावसायिक संगठनों के पांच, सरकार की ओर से नामित छह सदस्य बनाये गये हैं. केंद्र सरकार द्वारा नामित एक प्रतिनिधि को भी सदस्य […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement