25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

200 महिला कांग्रेसी दिल्ली जायेंगी

रांची. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 20 अगस्त को नयी दिल्ली के तालकोटरा स्टेडियम में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनायी जा रही है. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 200 महिलाएं 18 अगस्त को झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नयी दिल्ली के लिए रवाना […]

रांची. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 20 अगस्त को नयी दिल्ली के तालकोटरा स्टेडियम में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनायी जा रही है. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 200 महिलाएं 18 अगस्त को झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी. यह जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा ने बताया कि उक्त सम्मेलन में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे. श्रीमती सिन्हा ने कहा कि सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधि, जिला परिषद की सदस्य, मुखिया आदि विशेष तौर पर शामिल होंगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें