25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बाइबल व इसके अंश की 5,21,243 प्रतियां बांटी

फोटो सुनील – बाइबल सोसाइटी ऑफ इंडिया की वार्षिक आमसभासंवाददाता रांचीबाइबल सोसाइटी ऑफ इंडिया, रांची ऑग्जीलरी (झारखंड- बिहार) की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को बाइबल हाउस में संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता सीएनआइ के बिशप बीबी बास्के ने की. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने बाइबल सोसाइटी को सुसमाचार प्रचार का दायित्व सौंपा है. इस तरह वे लोगों […]

फोटो सुनील – बाइबल सोसाइटी ऑफ इंडिया की वार्षिक आमसभासंवाददाता रांचीबाइबल सोसाइटी ऑफ इंडिया, रांची ऑग्जीलरी (झारखंड- बिहार) की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को बाइबल हाउस में संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता सीएनआइ के बिशप बीबी बास्के ने की. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने बाइबल सोसाइटी को सुसमाचार प्रचार का दायित्व सौंपा है. इस तरह वे लोगों के जीवन को संपूर्णता भी प्रदान करते हैं. हमें हर उस व्यक्ति तक सुसमाचार पहुंचाना है, जिसे इसकी जरूरत है. सचिव सोमा भाटकर ने बताया कि रांची ऑग्जीलरी ने पिछले वर्ष संपूर्ण बाइबल की 35,830, नये नियम की 17,846, बाइबल के अंश की 66,055, नव पाठक अंश की 22,312, चयनित अंश की 2,81,200 और नव पाठक चयनित अंश की 98,000 प्रतियां बांटी हैं. यह निर्धारित लक्ष्य 4,47,753 प्रतियों का 116.41 प्रतिशत है. इस दौरान कोष संग्रह के लिए 25,00000 रुपये का लक्ष्य रखा गया था, वहीं 27,31,533 रुपये एकत्र हुए. इस साल का लक्ष्य 29 लाख रुपये रखा गया है. आमसभा में जीइएल चर्च के मोडरेटर बिशप डॉ नेलसन लकड़ा, एनडब्ल्यूजीइएल चर्च के बिशप दुलार लकड़ा, चर्च ऑफ इंडिया के बिशप नोएल हेमरोम, जीइएल हेडक्वार्टर कांग्रीगेशन के बिशप जॉनसन लकड़ा, ऑल चर्चेज कमेटी की ओर से रेव्ह मनमसीह एक्का, गुड बुक्स की ओर से डॉ आरएस पॉल व अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें